लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से ही तेज धूप है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पारा और चढ़ने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप झुलसाने वाली होगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के आसार हैं। कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, गोरखपुर में 22 डिग्री, कानपुर में 24 डिग्री, इलाहाबाद में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।