Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 उप्र : शीतलहर का असर, पारा और लुढ़कने के आसार | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » भारत » उप्र : शीतलहर का असर, पारा और लुढ़कने के आसार

उप्र : शीतलहर का असर, पारा और लुढ़कने के आसार

लखनऊ, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह कोहरे का असर रहा। कुछ जगहों पर गुनगुनी धूप रही, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में गुनगुनी धूप रहेगी, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से हवाएं ठंडी बनी रहेंगी। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने व शीतलहर का असर और बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, आगरा में चार डिग्री, कानपुर में 6.1 डिग्री और इलाहाबाद में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र : शीतलहर का असर, पारा और लुढ़कने के आसार Reviewed by on . लखनऊ, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह कोहरे का असर रहा। कुछ जगहों पर गुनगुनी धूप रही, जिससे लोगों क लखनऊ, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह कोहरे का असर रहा। कुछ जगहों पर गुनगुनी धूप रही, जिससे लोगों क Rating:
scroll to top