Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 क्या महाराष्ट्र गठबंधन का असर अन्य चुनावों पर भी पड़ेगा ? | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » राजनीति » क्या महाराष्ट्र गठबंधन का असर अन्य चुनावों पर भी पड़ेगा ?

क्या महाराष्ट्र गठबंधन का असर अन्य चुनावों पर भी पड़ेगा ?

November 29, 2019 7:15 pm by: Category: राजनीति Comments Off on क्या महाराष्ट्र गठबंधन का असर अन्य चुनावों पर भी पड़ेगा ? A+ / A-

मुंबई/नई दिल्ली –  शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में सूर्ययान सुरक्षित रूप से उतर गया है। इसके साथ ही राउत ने कहा कि किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए, अगर यह दिल्ली में भी आता है। इससे शिवसेना ने एक संकेत दिया है कि शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए आगामी दिल्ली व झारखंड विधानसभा चुनावों में एक साथ प्रचार कर सकती हैं।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राउत ने कहा, “मैंने भविष्यवाणी की थी कि हमारा ‘सूर्ययान’ मंत्रालय (मुख्यमंत्री का कार्यालय) की छठी मंजिल पर पहुंच जाएगा। लेकिन तब सभी लोग हंस रहे थे। अब हमारे ‘सूर्ययान’ ने एक सहज और सुरक्षित लैंडिंग कर ली है और आने वाले दिनों में अगर यह दिल्ली में भी उतरता है तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।”

राकांपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने महाराष्ट्र में चल रहे घटनाक्रम के बारे में बताया कि गठबंधन के सहयोगियों द्वारा नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बातचीत की संभावना है। इससे भाजपा को कड़ी चुनौती मिलेगी।

दिल्ली विधानसभा का 70 सदस्यीय चुनाव फरवरी 2020 में होगा।

भाजपा ने पहले ही शहर में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान को आक्रामक रूप से शुरू कर दिया है, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ वायु प्रदूषण, पीने के पानी और अनधिकृत कॉलोनियों व राष्ट्रीय राजधानी की अन्य समस्याओं के लिए तीखा हमला किया है।

दिलचस्प बात यह है कि आप ने हाल ही में विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का गठबंधन होने से इनकार कर दिया था, लेकिन महाराष्ट्र का घटनाक्रम इस बारे में दोबारा से समीक्षा करने के लिए मजबूर कर सकता है।

क्या महाराष्ट्र गठबंधन का असर अन्य चुनावों पर भी पड़ेगा ? Reviewed by on . मुंबई/नई दिल्ली -  शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में सूर्ययान सुरक्षित रूप से उतर गया है। इसके साथ ही राउत ने कहा कि किसी को आश्चर्य नही मुंबई/नई दिल्ली -  शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में सूर्ययान सुरक्षित रूप से उतर गया है। इसके साथ ही राउत ने कहा कि किसी को आश्चर्य नही Rating: 0
scroll to top