Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 गूगल ने ‘पीरियॉडिक टेबल’ निर्माता को याद किया | dharmpath.com

Thursday , 12 June 2025

Home » विश्व » गूगल ने ‘पीरियॉडिक टेबल’ निर्माता को याद किया

गूगल ने ‘पीरियॉडिक टेबल’ निर्माता को याद किया

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को अपने डूडल के जरिए रूसी रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को उनके 182वें जन्मदिन पर याद किया। मेंडेलीव को पीरियॉडिक टेबल का जनक कहा जाता है।

रूसी रसायनज्ञ का जन्म आठ फरवरी, 1834 को हुआ था और उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ का निर्माण किया था और इसीलिए उन्हें ‘फादर ऑफ पीरियॉडिक टेबल’ कहा जाता है।

उन्होंने रसायन के तत्वों की आवर्त सारणी के एक दूरदर्शी संस्करण ‘पीरियॉडिक लॉ’ को पहले से ही खोजे गए तत्वों की प्रकृति का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया और साथ ही यह भी अनुमान लगाया कि आठ तत्वों की प्रकृति का पता लगाया जाना बाकी है।

मेंडेलीव की ‘पीरियॉडिक लॉ टेबल’ को 1869 में प्रकाशित किया गया था, जिसमें 63 तत्वों को उनके परमाणु भार के साथ दर्शाया गया।

इस टेबल में फिर बाद में बदलाव किए गए और इसका पुन:निर्माण भी किया गया।

गूगल ने ‘पीरियॉडिक टेबल’ निर्माता को याद किया Reviewed by on . नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को अपने डूडल के जरिए रूसी रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को उनके 182वें जन्मदिन पर याद किया। मेंडेलीव नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को अपने डूडल के जरिए रूसी रसायनज्ञ दमित्रि मेंडेलीव को उनके 182वें जन्मदिन पर याद किया। मेंडेलीव Rating:
scroll to top