Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 तृणमूल जनता की मुख्य शत्रु : वाम मोर्चा | dharmpath.com

Saturday , 14 June 2025

Home » भारत » तृणमूल जनता की मुख्य शत्रु : वाम मोर्चा

तृणमूल जनता की मुख्य शत्रु : वाम मोर्चा

कोलकाता, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल वाम मोर्चा ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार को जनता का प्रमुख शत्रु बताया है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) राज्य सचिव सुर्जय कांता मिश्रा ने यहां एक रैली में कहा, “हमारी लड़ाई राज्य में प्रजातंत्र पर निरंतर हमले, राज्य की धर्मनिरपेक्ष ताकतों और मान्यताओं से है। हम राज्य की आम जनता पर हो रहे निष्ठुर हमले से लड़ने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।”

मिश्रा ने कहा, “यह राज्य सरकार भ्रष्ट है और राज्य की जनता की प्रमुख शत्रु है।”

मीडिया से बात करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता मिश्रा ने मार्क्‍सवादियों के कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

2016 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना के सवालों पर मिश्रा ने कहा, “मुझे इस बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।”

मार्क्‍सवादियों पर जवाबी प्रहार करते हुए तृणमूल लोकसभा सदस्य सुदीप बंधोपाध्याय ने माकपा, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बनर्जी सरकार को गिराने के लिए हाथ मिलाने का आरोप लगाया।

बंधोपाध्याय ने कहा, “मार्क्‍सवादी जिन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या की, जिन्होंने प्रजातंत्र की हत्या की वे अब सड़कों पर उतर रहे हैं। अगर तृणमूल चाहती तो ये लोग अगले 25 वर्षो तक भी अपना चेहरा नहीं दिखा सकते थे।”

बंधोपाध्याय ने कहा, “यह केवल ममता बनर्जी की सहनशीलता और विपक्ष के प्रति सम्मान के कारण है। मुझे शर्म आती है जब माकपा नेता ऐसी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। ममता बनर्जी को हटाने की कोशिश में माकपा, कांग्रेस और भाजपा ने हाथ मिला लिया है, लेकिन इससे भी उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।”

तृणमूल जनता की मुख्य शत्रु : वाम मोर्चा Reviewed by on . कोलकाता, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल वाम मोर्चा ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार को कोलकाता, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल वाम मोर्चा ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार को Rating:
scroll to top