Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली टेस्ट : रहाणे का शतक, भारत ने दिया 481 रनों का लक्ष्य | dharmpath.com

Wednesday , 11 June 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » दिल्ली टेस्ट : रहाणे का शतक, भारत ने दिया 481 रनों का लक्ष्य

दिल्ली टेस्ट : रहाणे का शतक, भारत ने दिया 481 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजिंक्य रहाणे (नाबाद 100) और कप्तान विराट कोहली (88) की शानदार पारियों की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के सामने 481 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 267 रनों पर घोषित की। रहाणे ने पहली पारी में भी 127 रन बनाए थे। दूसरी पारी में रहाणे 206 गेंदों का सामना कर आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने भी 88 रनों का योगदान दिया। रिद्धिमान साहा 23 रनों पर नाबाद लौटे। साहा और रहाणे ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

चौथे दिन भारत ने कोहली का विकेट गंवाया। रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी करने वाले कोहली ने केल एबॉट की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 165 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए।

तीसरे दिन स्टम्प्स तक रहाणे 52 और कोहली 83 पर नाबाद लौटे थे। भारत ने 81 ओवरों का सामना किया था और 100.1 ओवरों के बाद पारी घोषित की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इमरान ताहिर और एबॉट को एक-एक सफलता मिली।

रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियो में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं। रहाणे के अलावा विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने इससे पहले यह कारनामा किया है।

भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 126 रनों पर समेट दिया था।

दिल्ली टेस्ट : रहाणे का शतक, भारत ने दिया 481 रनों का लक्ष्य Reviewed by on . नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजिंक्य रहाणे (नाबाद 100) और कप्तान विराट कोहली (88) की शानदार पारियों की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर ज नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजिंक्य रहाणे (नाबाद 100) और कप्तान विराट कोहली (88) की शानदार पारियों की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर ज Rating:
scroll to top