नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल घिरे रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 47 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.6 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री नीचे 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।