नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह आसमान साफ रहा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी रहा।
दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसाार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत थी।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।