नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्म रही। यहां न्यूनमत तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है।”
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज किया गया।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।