Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 पाकिस्तान मुंबई हमला मामले में भारत की मदद करे : अमेरिका | dharmpath.com

Sunday , 15 June 2025

Home » भारत » पाकिस्तान मुंबई हमला मामले में भारत की मदद करे : अमेरिका

पाकिस्तान मुंबई हमला मामले में भारत की मदद करे : अमेरिका

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि मुंबई हमला मामले में भारत को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए वाशिंगटन पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहेगा।

अमेरिकी नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र एवं मानवाधिकार मामलों की सहायक मंत्री, साराह बी. सेवाल ने यहां कहा, “हम पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाते रहेंगे कि वह सीमांत क्षेत्र में सभी आतंकवादी नेटवर्क से निपटे और मुंबई हमले के मामले में न्याय हासिल करने में भारत की हरसंभव मदद करे।”

सेवाल ने कहा, “साझेदार के रूप में, हम साझे संघर्षो से उबरने में एक-दूसरे की मदद करते हैं और कड़वी सच्चाई का सामना करते हैं।”

पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने नवंबर 2008 में मुंबई में घुसकर भयानक नरसंहार को अंजाम दिया था, जिसमें कुल 166 भारतीय व विदेशी नागरिक मारे गए थे। नौ आतंकवादियों को मार गिराया गया था और एक को जिंदा पकड़ लिया गया था, जिसे बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी पर लटका दिया गया था।

सेवाल ने कहा, “आतंकवाद की साझी पीड़ा ने भी भारत और अमेरिका को एक किया है। हम मानते हैं कि आतंकवाद बार-बार भारत के दर पर दस्तक दे रहा है।”

पाकिस्तान मुंबई हमला मामले में भारत की मदद करे : अमेरिका Reviewed by on . नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि मुंबई हमला मामले में भारत को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए वाशिंगटन पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहेगा। नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि मुंबई हमला मामले में भारत को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए वाशिंगटन पाकिस्तान पर दबाव बनाता रहेगा। Rating:
scroll to top