Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स से बाहर हुए प्रनॉय | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » खेल » बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स से बाहर हुए प्रनॉय

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स से बाहर हुए प्रनॉय

मलांग (इंडोनेशिया), 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रनॉय गुरुवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशया मास्टर्स ग्रांप्री. के दूसरे दौर से हारकर बाहर हो गए।

प्रनॉय को पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के शी युकी ने हराया।

तीसरे वरीय प्रनॉय ने संघर्ष की कोशिश जरूर की, लेकिन शी ने उन्हें 54 मिनट तक चले मैच में 21-12, 22-20, 21-13 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

प्रनॉय का 105वीं विश्व वरीयता प्राप्त शी के खिलाफ यह पहला मैच था और शी ने पहले ही मुकाबले में उन्हें उलटफेर का शिकार बना डाला।

इस बीच महिला एकल वर्ग में पी. वी. सिंधु ने इंडोनेशिया की वुलान उतामी सुकोपुत्री को 21-12, 21-9 से एकतरफा मुकाबले में 24 मिनट में हरा दिया।

12वीं विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु अब चीन की हे बिंगजियाओ के खिलाफ अगले दौर में भिड़ेंगी।

पुरुष एकल वर्ग में शीर्ष वरीय किदांबी श्रीकांत और आठवें वरीय आर. एम. वी. गुरुसाईदत्त भी दूसरे दौर का अपना-अपना मैच जीत गए।

नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने स्थानीय खिलाड़ी सापुत्रा विकी आंगा को 21-14, 17-21, 25-23 से हराया। हालांकि श्रीकांत को जीत हासिल करने में एक घंटा पांच मिनट तक कठिन संघर्ष करना पड़ा।

वहीं गुरुसाईदत्त ने सिंगापु के कीन येव लोह को 21-19, 19-21, 21-15 से हराया।

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स से बाहर हुए प्रनॉय Reviewed by on . मलांग (इंडोनेशिया), 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रनॉय गुरुवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशया मास्टर्स ग्रांप्री. के दूसरे द मलांग (इंडोनेशिया), 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रनॉय गुरुवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशया मास्टर्स ग्रांप्री. के दूसरे द Rating:
scroll to top