Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 भारत पहुंचे ओलांद, मोदी ने जताई खुशी (लीड-1) | dharmpath.com

Friday , 13 June 2025

Home » भारत » भारत पहुंचे ओलांद, मोदी ने जताई खुशी (लीड-1)

भारत पहुंचे ओलांद, मोदी ने जताई खुशी (लीड-1)

चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार को भारत की तीन-दिवसीय यात्रा के तहत चंडीगढ़ पहुंचे। वह भारत के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे।

ओलांद अपनी भारत यात्रा की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ पहुंचे।

हवाईअड्डे पर पंजाबी भांगड़ा और गाजे-बाजों के बीच ओलांद का भव्य स्वागत किया गया। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।

इससे कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलांद के भारत आगमन पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत उनका स्वागत करते हुए खुशी और सम्मानित महसूस कर रहा है।

मोदी ने ओलांद के यहां पहुंचने से पहले एक ट्वीट में कहा, “ओलांद का स्वागत है। गणतंत्र दिवस पर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में पाकर हम काफी खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

ओलांद के आगमन के मद्देनजर चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

भारत पहुंचे ओलांद, मोदी ने जताई खुशी (लीड-1) Reviewed by on . चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार को भारत की तीन-दिवसीय यात्रा के तहत चंडीगढ़ पहुंचे। वह भारत के गणतंत्र दिवस परेड के मुख चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार को भारत की तीन-दिवसीय यात्रा के तहत चंडीगढ़ पहुंचे। वह भारत के गणतंत्र दिवस परेड के मुख Rating:
scroll to top