Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 भोपाल:मुख्यमंत्री निवास में रामनवमी पर हुआ कन्या भोज | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » भोपाल:मुख्यमंत्री निवास में रामनवमी पर हुआ कन्या भोज

भोपाल:मुख्यमंत्री निवास में रामनवमी पर हुआ कन्या भोज

March 31, 2023 8:53 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on भोपाल:मुख्यमंत्री निवास में रामनवमी पर हुआ कन्या भोज A+ / A-

भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने रामनवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्याओं के पूजन और कन्या भोज के साथ पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्निक कन्याओं को प्रसाद वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित मंदिर में भजन भी गाए। भए प्रकट कृपाला…और श्री रामचंद्र कृपालु भजमन… की प्रस्तुतियों के साथ आरती भी हुई।

मुख्यमंत्री निवास पर भगवान श्रीराम की स्तुति में अनेक भजन गूँजे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह चौहान और श्री कुणाल सिंह चौहान सहित निवास कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। प्रदेश में रामनवमी का महापर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। चित्रकूट, ओरछा सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्साह से कार्यक्रम हो रहे हैं।

भोपाल:मुख्यमंत्री निवास में रामनवमी पर हुआ कन्या भोज Reviewed by on . भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने रामनवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्याओं के पूजन और कन्या भोज के साथ प भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने रामनवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्याओं के पूजन और कन्या भोज के साथ प Rating: 0
scroll to top