Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मप्र : प्रभारी मंत्री जिले में 1 दिन रुकेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » मप्र : प्रभारी मंत्री जिले में 1 दिन रुकेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

मप्र : प्रभारी मंत्री जिले में 1 दिन रुकेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

जबलपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने यहां शुक्रवार को कहा कि कार्यकर्ता का मान-सम्मान सवरेपरि है, लिहाजा संगठन और सरकार ने तय किया है कि जिले का प्रभारी मंत्री प्रभार वाले जिले में कम से कम एक दिन जरूर रुकेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

जबलपुर के मानस भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ता हमारे ऊर्जा स्रोत हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और मान-सम्मान की रक्षा हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है।”

कार्यकर्ताओं पर मिशन 2018 और मिशन 2019 की गंभीर जवाबदेही है। उन्हें अपने मतदान केंद्र तक पार्टी की रीति-नीति और राज्य तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचानी है।

चौहान ने पार्टी के विभिन्न मोर्चो की मांग पर ऐलान किया कि नगर निगमों और नगरपालिकों में महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा का एक-एक सदस्य एल्डरमेन नामित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह पार्टी को सर्वस्पर्शी बनाने की ²ष्टि से संगठन ने निश्चय किया है कि जिला मंडल संगठन में एक महासचिव का पद अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता को मिलेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना की पहली सूची में जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के तीन नगरों को शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और केंद्र सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट किया।

मप्र : प्रभारी मंत्री जिले में 1 दिन रुकेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे Reviewed by on . जबलपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने यहां शुक्रवार को कहा कि कार्यकर्ता का मान-सम्मान सवर जबलपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने यहां शुक्रवार को कहा कि कार्यकर्ता का मान-सम्मान सवर Rating:
scroll to top