स्पेन के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। स्पेन की राष्ट्रीय पुलिस ने मंगलवार सुबह पूर्वोत्तरी स्पेन के कैनरी द्वीप और कैटलन क्षेत्र से मोरक्को निवासी एक व्यक्ति और महिला को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों पर डैश का वफादार होने और स्पेन एवं फ्रांस के लिए सीधा खतरा बनने के साथ ही जिहाद के लिए लड़ाकों की भर्ती कराने और उन्हें रिझाने के लिए समर्पित एक नेटवर्क बनाने का आरोप है।
दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ ही स्पेन में दिसंबर में आतंकवाद संबंधित अपराधों में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।