Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » विश्व » बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

December 10, 2022 7:22 pm by: Category: विश्व Comments Off on बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग A+ / A-

ढाका। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे तो संपूर्ण व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।

बांग्लादेश में 2024 में आम चुनाव होने हैं। इससे पहले ही विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने सत्तारूढ़ अवामी लीग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की मांग है कि बांग्लादेश की मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना व उनकी सरकार इस्तीफा दे। साथ ही विपक्ष चाहता है कि अगले आम चुनाव कार्यवाहक सरकार की निगरानी में कराए जाएं। मौजूदा सरकार की इस्तीफे की मांग को लेकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने राजधानी ढाका में रैली का आह्वान किया था। ढाका के सैयदाबाद स्थित गोपालबाग मैदान रैली शुरू होने से पहले ही खचाखच भर गया। देश के अन्य शहरों में भी लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।

शेख हसीना सरकार ने इन प्रदर्शनों पर पाबंदियां लगा दी थीं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुटे। भीड़ देखकर उत्साहित बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सात सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान ही इस्तीफे का ऐलान भी कर दिया। ये लोग बांग्लादेश में तुरंत चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। रैली के दौरान संदेह जताया गया कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में चुनाव हुए तो सत्ता से जुड़े लोग चुनाव में धांधली कर सकते हैं। रैली के कारण ढाका में स्थितियां खासी खराब हो गयीं। रैली से पहले सड़क पर उतरे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई घायल हो गए।

 

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग Reviewed by on . ढाका। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे तो संपूर्ण व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। बांग्लादेश में 2024 में आम ढाका। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे तो संपूर्ण व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। बांग्लादेश में 2024 में आम Rating: 0
scroll to top