Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली नगर निगम में आप से चार महिला पार्षद हैं महापाैर की दावेदार | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » दिल्ली नगर निगम में आप से चार महिला पार्षद हैं महापाैर की दावेदार

दिल्ली नगर निगम में आप से चार महिला पार्षद हैं महापाैर की दावेदार

December 7, 2022 7:13 pm by: Category: भारत Comments Off on दिल्ली नगर निगम में आप से चार महिला पार्षद हैं महापाैर की दावेदार A+ / A-

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 सीटों के साथ जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ अब नगर निगम में महापाैर के लिए दौड़ शुरू हो गई है। आप पार्टी के बहुमत होने के कारण आप की महिला पार्षद मेयर बनेंगी। इस दौड़ में सारिका चाैधरी, प्रोमिला गुप्ता, निर्मला देवी और रेखा त्यागी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि चूंकि इस बार महापौर का पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित है, इसलिए महिला पार्षद ही महापाैर बनेंगी।

आम आदमी पार्टी में महापौर पद के लिए सबसे आगे सारिका चौधरी का नाम है। सारिका दिल्ली महिला आयोग की सदस्य थीं, उन्होंने इस पद से इस्तीफा देकर नगर निगम की दरियागंज सीट से चुनाव जीता है। वहीं, प्रोमिला गुप्ता भी महापौर के रेस में आगे हैं। गुप्ता तिमारपुर से चुनाव जीती हैं। वे दिल्ली महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। महापौर की रेस में निर्मला कुमारी भी हैं, वे सैनिक एंक्लेव से चुनाव जीती हैं। निर्मला देवी आप की महिला विंग की दिल्ली की संयोजक हैं। वहीं, यमुनापार के सुभाष मोहल्ला सीट से पार्षद रेखा त्यागी का नाम भी महापौर पद के लिए सामने आ रहा है। वे पिछली बार भी निगम में पार्षद थी इसलिए उनके पास अनुभव भी है।

दिल्ली नगर निगम में आप से चार महिला पार्षद हैं महापाैर की दावेदार Reviewed by on . नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 सीटों के साथ जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ अब नगर निगम में महापाैर के लिए दौड़ शुरू हो गई है। आ नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 सीटों के साथ जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ अब नगर निगम में महापाैर के लिए दौड़ शुरू हो गई है। आ Rating: 0
scroll to top