Friday , 26 April 2024

Home » व्यापार » सेंसेक्स में 297 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 297 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 297.08 अंकों की गिरावट के साथ 27,437.94 पर और निफ्टी 93.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,305.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69.56 अंकों की मजबूती के साथ 27,804.58 पर खुला और 297.08 अंकों या 1.07 फीसदी गिरावट के साथ 27,437.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,829.11 के ऊपरी और 27,344.70 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.40 अंकों की बढ़त के साथ 8,405.70 पर खुला और 93.05 अंकों या 1.11 फीसदी गिरावट के साथ 8,305.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,413.30 के ऊपरी और 8,273.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 171.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,435.64 पर और स्मॉलकैप 301.28 अंकों की गिरावट के साथ 11,008.62 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.01 फीसदी) में बढ़त रही।

गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (3.85 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.78 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.57 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.33 फीसदी)।

सेंसेक्स में 297 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 297.08 अंकों की गिरावट के साथ 27,437.94 पर और निफ्टी मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 297.08 अंकों की गिरावट के साथ 27,437.94 पर और निफ्टी Rating:
scroll to top