Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 उप्र में बिहार जैसे महागठबंधन की जरूरत नहीं : धर्मेद्र यादव | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र में बिहार जैसे महागठबंधन की जरूरत नहीं : धर्मेद्र यादव

उप्र में बिहार जैसे महागठबंधन की जरूरत नहीं : धर्मेद्र यादव

इलाहाबाद, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भतीजे और बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि सूबे में बिहार जैसे महागठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। उप्र में अगले विधानसभा चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी।

धर्मेद्र ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार पहले भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बने थे। इस बार वह लालू की मदद से इस पद पर बैठे हैं। सपा को अगले विधानसभा चुनाव में भी बहुमत हासिल होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मवीर की 31वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने आए धर्मेद्र ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बढ़िया काम कर रही है। कोई भी दूसरी पार्टी हमारे कामकाज के सामने खड़ी नहीं होती।

उन्होंने कहा, “बीजेपी ने केंद्र में सरकार बनाने से पहले जो वादे किए थे, उनकी सच्चाई सामने आ चुकी है। जनता को गुमराह करके केंद्र में सरकार उन्होंने बना ली। मोदी ने कहा था कि इस देश की 65 फीसदी आबादी युवाओं की है, लेकिन दो साल होने को आए, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। महंगाई अलग लोगों को हलकान किए हुए हैं।”

धर्मेद्र यादव ने कहा, “उप्र में बीजेपी का झूठ नहीं चलने वाला। समाजवादी लोग जनता को झूठे ख्वाब नहीं दिखाते। वादे वही करते हैं, जो पूरे कर सकें। 2012 के चुनाव में लैपटॉप का वादा किया था। उसे पूरा किया। अब शहरों में 24 और गांवों में कम से कम 18 घंटे बिजली देने के वादे को पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं।”

उप्र में बिहार जैसे महागठबंधन की जरूरत नहीं : धर्मेद्र यादव Reviewed by on . इलाहाबाद, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भतीजे और बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव ने इलाहाबाद, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भतीजे और बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव ने Rating:
scroll to top