Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बिहार चुनाव : शुरुआती रुझान के बाद महागठबंधन ने बनाई बढ़त | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » भारत » बिहार चुनाव : शुरुआती रुझान के बाद महागठबंधन ने बनाई बढ़त

बिहार चुनाव : शुरुआती रुझान के बाद महागठबंधन ने बनाई बढ़त

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में रविवार सुबह आगे चल रहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन अब नीतीश कुमार के महागठबंधन से पिछड़ता नजर आ रहा है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन आगे था, लेकिन करीब डेढ़ घंटे की मतगणना के बाद यह पिछड़ गया है। भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन ने जहां 90 सीटों पर बढ़त बनाई है, वहीं जनता दल (युनाइटेड) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बहुमत का आंकड़ा 122 के करीब पहुंच गया है।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज से आगे हैं, वहीं मंत्री श्याम रजक फुलवारी से पीछे हैं।

राज्य में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 12 अक्टूबर को मतदान शुरू हुए थे, जो पांच नवंबर को समाप्त हुए।

भाजपा ने 160 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे, जबकि उसकी गठबंधन पार्टियों-लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) ने 40, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने 23 और हम ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा।

दूसरी तरफ, राज्य में महागठबंधन के जदयू ने 101 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी 101 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे, जबकि कांग्रेस ने 41 सीटों पर चुनाव लड़ा।

बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर.लक्ष्मणन ने बताया कि पहले चुनावी नतीजे पूर्वाह्न् 11 बजे के बाद आने की उम्मीद है।

बिहार चुनाव : शुरुआती रुझान के बाद महागठबंधन ने बनाई बढ़त Reviewed by on . पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में रविवार सुबह आगे चल रहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन अब नीतीश कुमार के मह पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में रविवार सुबह आगे चल रहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन अब नीतीश कुमार के मह Rating:
scroll to top