Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बिहार में आंशिक बदली छाई | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » बिहार में आंशिक बदली छाई

बिहार में आंशिक बदली छाई

पटना, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई हुई है।

हालांकि, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं लेकिन सोमवार देर शाम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, गया का 38 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 4.80 मिलीमीटर और भागलपुर में 5.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बिहार में आंशिक बदली छाई Reviewed by on . पटना, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई हुई है।हालांकि, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं लेकि पटना, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई हुई है।हालांकि, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं लेकि Rating:
scroll to top