Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 रियो ओलम्पिक (एपी) : 12 साल बाद सैस ने जीता स्वर्ण पदक | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » खेल » रियो ओलम्पिक (एपी) : 12 साल बाद सैस ने जीता स्वर्ण पदक

रियो ओलम्पिक (एपी) : 12 साल बाद सैस ने जीता स्वर्ण पदक

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हंगरी की एथलीट एमेसे सैस ने महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा (तलवारबाजी) के फाइनल में इटली की रोसेला फियामिंगो को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय सैस ने फियामिंगो को 15-13 से मात दी।

इस जीत के साथ ही उन्होंने सूची में शीर्ष पर काबिज ओलम्पिक विजेता रही यूक्रेन की याना शेमियाकिना को पछाड़ दिया है। शेमियाकिना को इस वर्ष रियो ओलम्पिक में जापान की नोजोमी साटो से हार का सामना करना पड़ा।

सैस 2010 में एपी प्रतियोगिता में विश्व विजेता रह चुकी हैं और उन्होंने ओलम्पिक में 12 साल बाद स्वर्ण पदक जीता है।

इससे पहले सैस ने 2004 में एथेंस में हुए ओलम्पिक खेलों में हंगरी की तीमिया नागे को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

बीजिंग 2008 और लंदन 2012 ओलम्पिक में उन्हें शुरुआती मुकाबलों में ही हार झेलनी पड़ी। हालांकि, रियो से उनकी वापसी काफी भव्य रूप में होने वाली है।

इस स्पर्धा में चीन की सुन यिवेन ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने फ्रांस की लॉरेन रेम्बी को 15-13 से हराकर इस पदक पर कब्जा जमाया।

रियो ओलम्पिक (एपी) : 12 साल बाद सैस ने जीता स्वर्ण पदक Reviewed by on . रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हंगरी की एथलीट एमेसे सैस ने महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा (तलवारबाजी) के फाइनल में इटली की रोसेला फियामिंगो को हराकर स्वर्ण प रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हंगरी की एथलीट एमेसे सैस ने महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा (तलवारबाजी) के फाइनल में इटली की रोसेला फियामिंगो को हराकर स्वर्ण प Rating:
scroll to top