Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 अजुर्न मुंडा बने एएआई के अध्यक्ष | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » खेल » अजुर्न मुंडा बने एएआई के अध्यक्ष

अजुर्न मुंडा बने एएआई के अध्यक्ष

January 19, 2020 10:40 am by: Category: खेल Comments Off on अजुर्न मुंडा बने एएआई के अध्यक्ष A+ / A-

नई दिल्ली- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गए। इसी के साथ एएआई में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी पर विराम लग गया है। इसी गुटबाजी के कारण एएआई पर विश्व तीरंदाजी ने बैन लगा रखा है और इसी कारण भारतीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर हिस्सा लेना पड़ता था।

सीनियर उपाध्यक्ष पद पर कैप्टन अभिमन्यु को चुना गया है जबकि अन्य उपाध्यक्षों में अमरिंदर सिंह बजाज, रुपक देबरॉय, के.के. जादम, रूपेश कर, चेतन कावलेकर, कैलाश मोरारका, पाइया बान्याल वार नोंगबरी, डी.के. विद्यार्थी के नाम हैं।

प्रमोद चंद्रूकर को महासचिव चुना गया है। संयुक्त सचिव का पद दिनेश फाटुभाई के हिस्से आया है उनके अलावा छह और संयुक्त सचिव चुने गए हैं जिनमें केबी गुरंग, राम निवास हुड्डा, सयैद अली हुसैनी, सुमांता चंद्र मोहंती, कोंजुम रिबा और जोरिया पाउल उम्माचेरिल के नाम शामिल हैं। राजेंद्र सिंह तोमर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

एक बयान में मुंडा ने कहा है, “विश्व तीरंदाजी की तरफ से लगाए गए बैन को हटाना, खेल मंत्रालय से संघ का मान्यता दिलाना, ज्यादा से ज्यादा तीरंदाजी अकादमियों की स्थापना करना, संघ की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाना, स्पांसरशिप आदि से फंड एकत्रित करना हमारी प्राथमिकता सूचि में है।”

उन्होंने कहा, “टोक्यो ओलम्पिक में महिला कैटेगरी में फुल कोटा हासिल करना, भारतीय टीम को ओलम्पिक के लिए और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करना और सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराना हमारा लक्ष्य है।”

एएआई के चुनाव दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोजित किए गए हैं। इससे पहले भी एएआई के चुनाव हुए थे लेकिन दो अलग-अलग गुटों द्वारा नई दिल्ली और चंडीगढ़ में चुनाव कराए जाने के कारण विश्व तीरंदाजी ने उन्हें मान्य नहीं किया था क्योंकि यह उसके नियमों का उल्लंघन था।

वी.के. मल्होत्रा और बी.वी.पी. राव के दो धड़ों के बीच विवाद के कारण दो अलग-अलग चुनाव नौ जून को नई दिल्ली और चंडीगढ़ में कराए गए थे। विश्व तीरंदाजी संघ द्वारा निलंबन की धमकी के बावजूद यह चुनाव कराए गए थे। इसका हालांकि फायदा नहीं निकला क्योंकि अगस्त में विश्व संस्था ने अपनी धमकी को अमलीजामा पहना दिया।

अजुर्न मुंडा बने एएआई के अध्यक्ष Reviewed by on . नई दिल्ली- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गए। इसी के साथ एएआई में लंबे समय नई दिल्ली- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गए। इसी के साथ एएआई में लंबे समय Rating: 0
scroll to top