लखनऊ, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में मामूली वृद्घि होने के साथ ही उमस में और इजाफा होने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किया गया, जिससे उमस में भी इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 22.3 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री और बनारस का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।