Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 टेनिस : सानिया-मार्टिना वुहान ओपन के फाइनल में | dharmpath.com

Friday , 13 June 2025

Home » खेल » टेनिस : सानिया-मार्टिना वुहान ओपन के फाइनल में

टेनिस : सानिया-मार्टिना वुहान ओपन के फाइनल में

वुहान (चीन), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को यहां जारी वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में पहुंच गईं।

सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की हाो चिंग चान और युंग जान चान की जोड़ी को 53 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया।

सानिया और मार्टिना ने 88 में से 53 अंक अपने नाम किए और 10 में से पांच ब्रेक प्वाइंट भी बनाए।

सानिाय और मार्टिना ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी राक्वेल जोंस और अबीगेल स्पीयर्स की पांचवीं वरीय जोड़ी को 58 मिनट में 6-2, 6-2 से हराया था।।

दूसरे दौर में सानिया और मार्टिना ने पोलैंड की क्लाउडिया जैंस इग्नाचिक और आस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराया था।

फाइनल में सानिया-मार्टिना का सामना रोमानिया की इरिना केमिला बेगू और मोनिका निकेल्कू से होगा।

भारतीय-स्विस जोड़ी ने हाल ही में क्वांगचो में खिताब जीता था। इस साल यह जोड़ी विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित कुल छह खिताब जीत चुकी है।

टेनिस : सानिया-मार्टिना वुहान ओपन के फाइनल में Reviewed by on . वुहान (चीन), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को यहां जारी वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महि वुहान (चीन), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को यहां जारी वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महि Rating:
scroll to top