Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 न्यूजीलैंड में उड़ानों पर पड़ सकता है हड़ताल का असर | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » विश्व » न्यूजीलैंड में उड़ानों पर पड़ सकता है हड़ताल का असर

न्यूजीलैंड में उड़ानों पर पड़ सकता है हड़ताल का असर

वेलिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेतन मुद्दे को सुलझाने के लिए विमानन सुरक्षा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के फैसले से इस माह के अंत में न्यूजीलैंड में विमान यात्रियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विमानन सुरक्षा सेवा के साथ वार्ता विफल होने के बाद दो मजदूर संघों-पब्लिक सर्विस एसोसिएशन और ईटीयू यूनियन ने मंगलवार को इस माह के अंत में देश के तीन बड़े हवाईअड्डों पर औद्योगिक कार्रवाई (हड़ताल) की तिथियों की घोषणा की।

कर्मचारी संघों का कहना है कि जब तक समझौता नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल का नोटिस मान्य रहेगा।

कर्मचारी संघों ने ऑकलैंड और वेलिंगटन हवाई अड्डों पर तीन-तीन घंटे की हड़ताल की योजना बनाई है, जबकि ऑकलैंड, वेलिंगटन एवं क्राइस्टचर्च हवाईअड्डों पर कर्मचारियों के ओवरटाइम और अतिरिक्त घंटे सेवा देने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

न्यूजीलैंड में उड़ानों पर पड़ सकता है हड़ताल का असर Reviewed by on . वेलिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेतन मुद्दे को सुलझाने के लिए विमानन सुरक्षा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के फैसले से इस माह के अंत में न्यूजीलैंड में विमान यात्र वेलिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेतन मुद्दे को सुलझाने के लिए विमानन सुरक्षा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के फैसले से इस माह के अंत में न्यूजीलैंड में विमान यात्र Rating:
scroll to top