Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बिहार : नीतीश सरकार ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » बिहार : नीतीश सरकार ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया

बिहार : नीतीश सरकार ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया

पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया।

पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया।

प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में बोलने के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अपना जवाब देंगे।

नीतीश सरकार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का समर्थन प्राप्त है। विश्वास मत को लेकर बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड), राजद और कांग्रेस ने व्हिप जारी किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विश्वास मत प्रस्ताव पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा सदन में ही अपनी रणनीति का खुलासा करेगी।

बहुमत के लिए सरकार को 117 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। वैसे जद (यू) के करीब 10 विधायक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बताए जाते हैं।

जद (यू) के मुख्य सचेतक और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने बताया,”विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में मतदान के लिए जद (यू) के सभी 110 विधायकों को व्हिप जारी किया गया है। इनमें जीतन राम मांझी और उनके समर्थक विधायक भी शमिल हैं। यदि कोई भी विधायक विश्वास मत प्रस्ताव के खिलाफ वोट करता है तो उसकी विधायकी समाप्त हो जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने 22 फरवरी को मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्रंी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने थे। पिछले दिनों पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर मांझी ने पार्टी से बगावत कर दिया था और अंत में उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 10 सीटें रिक्त हैं। बहुमत साबित करने के लिए कुल 117 विधायकों की संख्या जरूरी है। मौजूदा समय में विधानसभा में जद (यू) के 111 (विधानसभा अध्यक्ष सहित), भाजपा के 87, कांग्रेस के पांच, राजद के 24, निर्दलीय पांच और एक सदस्य भाकपा का है।

बिहार : नीतीश सरकार ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया Reviewed by on . पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव Rating:
scroll to top