Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 भाजपा की नीतियों के कारण मणिपुर उबाल पर-ममता बनर्जी | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राजनीति » भाजपा की नीतियों के कारण मणिपुर उबाल पर-ममता बनर्जी

भाजपा की नीतियों के कारण मणिपुर उबाल पर-ममता बनर्जी

June 22, 2023 9:24 pm by: Category: राजनीति Comments Off on भाजपा की नीतियों के कारण मणिपुर उबाल पर-ममता बनर्जी A+ / A-

patna:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर में हालात काबू में करने में भाजपा की नाकामी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही पूर्वात्तर राज्य उबाल पर है। 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाना देर से लिया गया फैसला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा कि राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। मैंने केंद्र से मुझे मणिपुर जाने देने का अनुरोध किया था लेकिन मुझे सर्वदलीय बैठक के बारे में कल एक पत्र मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र मणिपुर में शांति बहाल करने में नाकाम रहा है, जहां जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

भाजपा की नीतियों के कारण मणिपुर उबाल पर-ममता बनर्जी Reviewed by on . patna:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर में हालात काबू में करने में भाजपा की नाकामी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही पूर्वात्तर राज्य उ patna:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर में हालात काबू में करने में भाजपा की नाकामी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही पूर्वात्तर राज्य उ Rating: 0
scroll to top