Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 भोपाल:सेंट्रल जेल के बाहर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » भोपाल:सेंट्रल जेल के बाहर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या

भोपाल:सेंट्रल जेल के बाहर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या

May 19, 2024 8:54 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on भोपाल:सेंट्रल जेल के बाहर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या A+ / A-

भोपाल-राजधानी भोपाल स्थित सेंट्रल जेल के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 1 बजे शव को परिजन ने लिंक रोड नंबर दो पर रखकर जाम लगा दिया।

मृतक सुरेन्द्र कुशवाहा भाजपा का कार्यकर्ता था और पंचशील नगर मंडल का उपाध्यक्ष भी था। गांधीनगर टीआई सुनील मेहर के मुताबिक हत्या के मामले में सतीश खरे जेल में बंद था। इस दौरान उसको एक महीने की पेरोल मिली थी। कल पेरोल खत्म होने के बाद विकास वर्मा, दोस्त ईशु खरे के साथ सतीश को जेल छोड़ने गया था।

रास्ते में पंचशील नगर निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (27) भी मिल गया। इसके बाद सभी लोग उसे जेल छोड़ने के लिए चले गए थे। सतीश खरे को जेल छोड़ने के बाद तीनों जेल कैम्पस से बाहर निकले, तभी संदेश नरवारे, आकाश भदौरिया, छोटा चेतन उर्फ फैजल और दीपांशु सेन ने चाकू से हमला कर दिया था। इसमें सुरेंद्र कुशवाहा की मौत हो गई।

परिजनों का कहना था कि मर्डर केस में तंजील और भूरा हड्‌डी को भी नामजद किया जाए। रात में पुलिस को ये नाम दिए थे। पुलिस ने देर रात चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है, एफआईआर में ये दो नाम नहीं हैं।जाम की सूचना पर एसीपी चंद्र शेखर पांडे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

भोपाल:सेंट्रल जेल के बाहर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या Reviewed by on . भोपाल-राजधानी भोपाल स्थित सेंट्रल जेल के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। शनिवार को भोपाल-राजधानी भोपाल स्थित सेंट्रल जेल के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। शनिवार को Rating: 0
scroll to top