Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मप्र में 18 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » मप्र में 18 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

मप्र में 18 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

January 2, 2020 10:41 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on मप्र में 18 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त A+ / A-

भोपाल-मध्य प्रदेश में 18 नगरीय निकाय का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य शासन ने इन निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। इनमें सात नगर निगम हैं। आधिकारिक तौर पर बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 18 नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। प्रशासक नगरीय निकाय का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से आम निर्वाचन सम्पन्न होने और नई परिषद द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक के लिए नियुक्त किए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार, नगरपालिक निगम सागर के लिये संभागीय आयुक्त सागर, नगरपालिक निगम सतना के लिये कलेक्टर सतना, नगरपालिक निगम रीवा के लिये संभागीय आयुक्त रीवा, नगरपालिक निगम सिंगरौली के लिये कलेक्टर सिंगरौली, नगरपालिक निगम कटनी के लिये कलेक्टर कटनी, नगरपालिक निगम देवास के लिये कलेक्टर देवास और नगरपालिक निगम रतलाम के लिये कलेक्टर रतलाम को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह नगर परिषद नौरोजाबाद, नगर परिषद चंदिया, नगरपालिका परिषद बीना-इटावा, खुरई, रहली, गढ़ाकोटा, नगरपालिका परिशद देवरी, नगर परिषद राहतगढ़, शाहपुर, बंडा और नगर परिषद शाहगढ में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं।

मप्र में 18 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त Reviewed by on . भोपाल-मध्य प्रदेश में 18 नगरीय निकाय का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य शासन ने इन निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। इनमें सात नगर निगम हैं। आधिकारिक तौर भोपाल-मध्य प्रदेश में 18 नगरीय निकाय का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य शासन ने इन निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। इनमें सात नगर निगम हैं। आधिकारिक तौर Rating: 0
scroll to top