Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 महाराष्ट्र में विभागों का आवंटन | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राजनीति » महाराष्ट्र में विभागों का आवंटन

महाराष्ट्र में विभागों का आवंटन

January 5, 2020 3:02 pm by: Category: राजनीति Comments Off on महाराष्ट्र में विभागों का आवंटन A+ / A-

मुंबई, 5 जनवरी – महाराष्ट्र में 32 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्यमंत्रियों को अंतत: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को विभागों का बंटवारा कर दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को वित्त और गृह जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। 43 सदस्यीय महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री ठाकरे सामान्य प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जन संचार, कानून और न्याय तथा बाकी के अन्य विभाग संभालेंगे, जो अन्य मंत्रियों में आवंटित नहीं किए गए हैं।

राकांपा नेता उपमुख्यमंत्री अजित पवार वित्तमंत्री, उनके पार्टी सहयोगी अनिल वी. देशमुख गृहमंत्री और जितेंद्र अव्हाड आवास मंत्री बनाए गए हैं।

शिवसेना के आदित्य ठाकरे पर्यावरण तथा पर्यटन और प्रोटोकॉल मंत्री, एकनाथ शिंदे शहरी विकास एवं पीडब्ल्यू (सार्वजनिक उपक्रम) मंत्री होंगे, वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई उद्योग और खनन मंत्रालय संभालेंगे।

कांग्रेस के बालासाहेब थोरात राजस्व मंत्री होंगे और नितिन राउत ऊर्जा विभाग संभालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिया गया है।

इसके अलावा आवंटित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की सूची निम्न प्रकार है :

शिवसेना : दादाजी डी. भुसे को कृषि, उदय सामंत को उच्च तथा प्रौद्योगिकी शिक्षा, संजय डी. राठोर को वन, आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास विभाग, गुलाबराव पाटील को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, संदीपनराव भूम्रे को रोजगार गारंटी एवं बागवानी, अनिल परब को परिवहन तथा संसदीय मामले, शंकरराव गडक (केएसके पार्ट) को मृदा एवं जल अपरदन विभाग मिला है।

राकांपा : छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जयंत पाटील को जल संसाधन एवं कमांड एरिया विकास, धनंजय पी. मुंडे को सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता, दिलीप वलसे-पाटील को श्रम एवं राजकीय उत्पाद शुल्क, नवाब एम. मलिक को अल्पसंख्यक विकास एवं वक्फ, कौशल विकास एवं उद्यमिता, हसन मुशरिफ को ग्रामीण विकास, राजेंद्र शिंगणे को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजेश टोपे को जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बालासाहेब पी. पाटील को सहकार एवं विपणन विभाग दिया गया है।

कांग्रेस : वर्षा गायकवाड़ को स्कूली शिक्षा, सुनील केदार को पशुपालन, डेयरी विकास, खेल और युवा कल्याण, विजय वडेत्तीवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और घुमंतू आदिवासी मामले, खार भूमि विकास और भूकंप पुनर्वास, अमित वी. देशमुख को मेडिकल शिक्षा और संस्कृति, के.सी. पडवी को जनजाति विकास, असलम आर. शेख को टेक्सटाइल्स, मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्रालय, यशोमति ठाकुर सोनावने को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिला है।

इसके अलावा 10 राज्यमंत्रियों में शिवसेना के अब्दुल सत्तार नबी को राजस्व और ग्रामीण विकास, शंभूराज देसाई को गृह (ग्रामीण), ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू को जल संसाधन, कमान क्षेत्र विकास, स्कूल शिक्षा आदि और राजेंद्र याद्रवकर (निर्दलीय विधायक) को जन स्वास्थ्य, एफडीए आदि विभाग मिले हैं।

राकांपा के दत्तात्रेय भारने को लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम के अतिरिक्त), वन आदि, संजय बनसोडे को पर्यावरण, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता आदि, प्राजक्त तानपुरे को शहरी विकास, ऊर्जा आदि और अदिति एस. तटकरे को उद्योग, पर्यटन आदि मिले हैं।

कांग्रेस के सतेज पाटील को गृह (शहरी) और विश्वजीत पी. कदम को कृषि, सहकार आदि विभाग मिले हैं।

महाराष्ट्र में विभागों का आवंटन Reviewed by on . मुंबई, 5 जनवरी - महाराष्ट्र में 32 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्यमंत्रियों को अंतत: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को विभागों का बंटवारा कर दिया। राष्ट्रवादी मुंबई, 5 जनवरी - महाराष्ट्र में 32 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्यमंत्रियों को अंतत: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को विभागों का बंटवारा कर दिया। राष्ट्रवादी Rating: 0
scroll to top