Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मिस्र में 98 आतंकवादी मारे गए | dharmpath.com

Wednesday , 11 June 2025

Home » विश्व » मिस्र में 98 आतंकवादी मारे गए

मिस्र में 98 आतंकवादी मारे गए

काहिरा, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ चलाए गए सेना के अभियान में सिनाई प्रायद्वीप में 98 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, सैन्य प्रवक्ता मोहम्मद समीर ने कहा, “उत्तरी सिनाई के पास आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में शुक्रवार को 98 आतंकवादियों को मार गिराया गया।”

सेना ने रफाह, शेख जुवेद और अल-एरिश के सिनाई नगरों के चारों ओर ‘शहीदों का अधिकार’ नामक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत चार दिनों में कम से कम 232 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।

मिस्र में सेना द्वारा साल 2013 में इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद लगातार आकंवादी हमले हो रहे हैं। मोहम्मद मुर्सी को उनके शासन के खिलाफ जनता द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के कारण निष्कासित किया गया।

मिस्र में आतंकवादियों द्वारा किए जाने वाले अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी अंसार अल मकदीस गिरोह ने ली है, जिसने पिछले साल अपना नाम बदलकर ‘सिनाई स्टेट’ कर लिया और आईएस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इन हमलों की प्रतिक्रिया में सेना ने साल 2013 से प्रायद्वीप में आतंकवादियों के सफाये के लिए व्यापक अभियान शुरू किया।

मिस्र में 98 आतंकवादी मारे गए Reviewed by on . काहिरा, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ चलाए गए सेना के अभियान में सिनाई प्रायद्वीप में 98 आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हु काहिरा, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ चलाए गए सेना के अभियान में सिनाई प्रायद्वीप में 98 आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हु Rating:
scroll to top