Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 समस्याओं का समाधान विकासवाद : मोदी | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » समस्याओं का समाधान विकासवाद : मोदी

समस्याओं का समाधान विकासवाद : मोदी

बांका (बिहार), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि सभी समस्याओं का समाधान विकासवाद में है। उन्होंने लोगों से इस विधानसभा चुनाव में विकासवाद को चुनने की अपील की।

बांका में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “बिहार ने अब तक सामंतवाद देख लिया, पूंजीवाद, अहंकारवाद देख लिया है, अलगाववाद और वंशवाद भी झेल चुका है। सभी प्रकार के प्रयोग कर लिए गए हैं। अब समय आ गया है जब आप विकासवाद को चुनिए।”

उन्होंने कहा कि बिहार में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक की सरकारों ने गरीबी के नाम पर केवल पैंतरे किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सारी योजनाएं गरीबों के लिए है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब जरूरत ऐसी सरकार की है जो बेरोजगारों को रोजगार दे सके, किसानों के कल्याण के लिए विकासशील नीतियां बनाई जाएं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर आपके बीच आई है।

याचक बनते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत को आगे बढ़ाने के लिए बिहार को आगे बढ़ाना होगा। आज मैं बिहार की जनता के पास कुछ मांगने आया हूं। आप एकबार विकासवाद को वोट दीजिए।”

बिहार को मिले विशेष पैकेज का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की शक्ल और सूरत बदलने के लिए केंद्र सरकार ने तिजोरी खोल दी है। बिहार को 1़ 25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है। यह कोई एहसान नहीं है, बल्कि इस पर आपका हक है, जो अब तक की सरकारों ने आपको नहीं दिया था।

इस मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता उपस्थित थे।

समस्याओं का समाधान विकासवाद : मोदी Reviewed by on . बांका (बिहार), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि सभी समस्याओं का समाधान विकासवाद में है। उन्होंने लोगों से इस विधानसभा च बांका (बिहार), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि सभी समस्याओं का समाधान विकासवाद में है। उन्होंने लोगों से इस विधानसभा च Rating:
scroll to top