Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 चंडीगढ़ में 11 बजे शपथ लेंगे 10 मंत्री | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » चंडीगढ़ में 11 बजे शपथ लेंगे 10 मंत्री

चंडीगढ़ में 11 बजे शपथ लेंगे 10 मंत्री

March 19, 2022 10:03 am by: Category: भारत Comments Off on चंडीगढ़ में 11 बजे शपथ लेंगे 10 मंत्री A+ / A-

चंडीगढ़-पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के 10 मंत्री आज चंडीगढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पंजाब कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में कई चौकानें वाले नामों को शामिल किया गया है। साथ ही मंत्री पद के लिए कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 10 कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। लिस्ट में नए विधायकों को मौका देने पर ज्यादा ध्यान दिया है । मिली जानकारी के मुताबिक मान की कैबिनेट इन चेहरों को जगह दी गई है –

– हरपाल सिंह चीमा

– डॉ. बलजीत कौर

– हरभजन सिंह ईटीओ

– डॉ. विजय सिंगला मंत्री

– गुरमीर सिंह मीत हायर

– हरजोत सिंह बैंस

– लाल चंद कटारू चक,

– कुलदीप सिंह धालीवाल,

– लालजीत सिंह भुल्लर

– ब्रम शंकर (जिम्पा)

कुलतार सिंह हो सकते हैं विधानसभा स्पीकर

इन मंत्रियों के अलावा पंजाब में नए स्पीकर को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। पंजाब विधानसभा में कुलतार सिंह संधवां को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कोटकपुरा से संधवान कुलतार दूसरी बार जीते हैं।

चंडीगढ़ में 11 बजे शपथ लेंगे 10 मंत्री Reviewed by on . चंडीगढ़-पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के 10 मंत्री आज चंडीगढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पंजाब कैबिनेट का शपथ ग्रह चंडीगढ़-पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के 10 मंत्री आज चंडीगढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पंजाब कैबिनेट का शपथ ग्रह Rating: 0
scroll to top