Veergatha Awards 2022: ‘सुपर 25’ छात्रों के नामों की घोषणा,12 अगस्त को किया जायेगा सम्मानित

Veergatha Awards 2022: भारत सरकार के “वीर गाथा प्रोजेक्ट” के तहत वीरगाथा अवार्ड्स 2022 के लिए छात्रों का चयन कर लिया गया है. इस सम्मान के लिए देश भर से सुपर 25 छात्र-छात्रा चुने गए हैं. भारत सरकार की इस पहल के तहत 12 अगस्त को राजनाथ सिंह इन छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे. रक्षा मंत्रालय ने इसकी सूचना दी. इस बार सुपर 25 की सूची में कर्नाटक से अमृता, दिल्ली से आरिव और उत्तराखंड से आदिशा ग्रोवर का चयन हुआ है. आदिशा ग्रोवर का इस साल का दूसरा अवार्ड है. इससे पहले 26 जनवरी को भी उनकी पेंटिंग सुपर 25 में शामिल हुई थी और उन्हें सम्मानित किया गया था.इस बार मंत्रालय अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रहा है, और उनमें से एक “वीर गाथा प्रोजेक्ट के विजेताओं को सम्मानित करना भी शामिल है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493