Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां: वित्त मंत्री | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » व्यापार » कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां: वित्त मंत्री

कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां: वित्त मंत्री

September 5, 2022 3:52 pm by: Category: व्यापार Comments Off on कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां: वित्त मंत्री A+ / A-

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री कहा कि कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया कई नई चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने के लिए बहुत सी योजनाओं को फिर से नया आकार देना होगा।

सीतारमण ने ‘अश्वमेध-एलारा इंडिया डायलॉग 2022’ को संबोधन के अवसर पर यह बात कही। वित्त मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए डिजिटलीकरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचा सबसे बड़े साधन हैं। सीतारमण ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों और कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) अपने आप नहीं, बल्कि उद्योग के साथ नियमित परामर्श के साथ वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर आधार बढ़ाना एक प्रमुख मुद्दा है। ऐसा ज्यादा उचित ढंग से तथा तकनीक की मदद से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले देश की अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री ने कहा था कि इस साल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दहाई अंकों में बनी रहेगी। जीडीपी में बढ़ोतरी का मतलब यह है कि देश की अर्थव्यवस्था में आने वाले समय में और सुधार आएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।

 

कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां: वित्त मंत्री Reviewed by on . नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री कहा कि कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया कई नई चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने के लिए नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री कहा कि कोरोना महामारी से उबरने के बाद भी दुनिया कई नई चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने के लिए Rating: 0
scroll to top