Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 कमलनाथ के नेतृत्व में गुरुवार को शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राजनीति » कमलनाथ के नेतृत्व में गुरुवार को शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कमलनाथ के नेतृत्व में गुरुवार को शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

January 25, 2023 7:25 pm by: Category: राजनीति Comments Off on कमलनाथ के नेतृत्व में गुरुवार को शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान A+ / A-

भोपाल। अभा कांग्रेस के निर्देश पर देश भर में 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मप्र में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार 26 जनवरी को राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभा कांग्रेस के निर्देश पर जारी इस अभियान को जिला, ब्लाक, सेक्टर, मंडलम और बूथ लेवल पर चलाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ गुरुवार 26 जनवरी को सुबह 10 बजे हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप से किया जायेगा। इस अभियान में कांग्रेस का कार्यकर्ता आम लोगों और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगा और मप्र में 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा। अभियान के प्रभारी मुकेश नायक ने आग्रह किया है कि इस अभियान के शुभारंभ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर अभियान को सफल और प्रभावी बनायें।

 

कमलनाथ के नेतृत्व में गुरुवार को शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान Reviewed by on . भोपाल। अभा कांग्रेस के निर्देश पर देश भर में 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मप्र में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर इस अभियान का शुभ भोपाल। अभा कांग्रेस के निर्देश पर देश भर में 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मप्र में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर इस अभियान का शुभ Rating: 0
scroll to top