Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 खरगोन दंगे के मास्‍टर माइंड इकबाल, अफजल और कैफ पुलिस की गिरफ्त में | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » खरगोन दंगे के मास्‍टर माइंड इकबाल, अफजल और कैफ पुलिस की गिरफ्त में

खरगोन दंगे के मास्‍टर माइंड इकबाल, अफजल और कैफ पुलिस की गिरफ्त में

May 8, 2022 6:41 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on खरगोन दंगे के मास्‍टर माइंड इकबाल, अफजल और कैफ पुलिस की गिरफ्त में A+ / A-

खरगोन- जिला मुख्यालय पर गत 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शहर में उपद्रव भड़काने में इन तीनों आरोपितों की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है।

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि आरोपित इकबाल बाली को हुसैन टेकरी जावरा से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से चार प्रकरण दर्ज हैं। अफजल अली उर्फ अफजल डिजायर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से दो प्रकरण दर्ज है।

अफजल बेकरी उत्पादों की गाड़ी चलाता है और पूर्व में यह केरोसिन बेचता था। वहीं आरोपित कैफ को कसरावद से गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व से चार प्रकरण दर्ज हैं।

ज्ञात हो कि उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 72 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें 182 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। कुछ आरोपित ऐसे भी हैं जिनका नाम तीन या चार प्रकरणों में दर्ज है। एसपी काशवानी ने बताया कि अन्य आरोपितों को भी खोजने की प्रक्रिया जारी है

खरगोन दंगे के मास्‍टर माइंड इकबाल, अफजल और कैफ पुलिस की गिरफ्त में Reviewed by on . खरगोन- जिला मुख्यालय पर गत 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शहर में उपद्रव भड़काने में इ खरगोन- जिला मुख्यालय पर गत 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शहर में उपद्रव भड़काने में इ Rating: 0
scroll to top