भारत

मोदी ने बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो की सवारी की और बदरपुर-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। मोदी ने जनपथ से लेकर बाटा चौक स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की। बाटा चौक मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के राज्यपाल कैप्टन सिंह सोलंकी और …

Read More »

मध्य प्रदेश में मौसम साफ

भोपाल, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और इसके आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप चटख रही। लोग उमस से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में रविवार सुबह आसमान एकदम साफ रहा। लोग तेज धूप और उमस से परेशान दिखे। …

Read More »

उत्तर प्रदेश में धूप और उमस

लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में रविवार सुबह धूप तेज होने से उमस का असर देखा गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव न आने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा …

Read More »

देश की राजधानी दिल्ली में तेज धूप

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप वाली रही। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 57 फीसदी आद्र्रता थी। वहीं, …

Read More »

‘एक वृक्ष को पालना, पांच पुत्रों को पालने के बराबर’

जयपुर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के चूरू जिले के प्रभारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि एक वृक्ष को पालना पांच पुत्रों को पालने के बराबर है, इस कार्य में हर व्यक्ति को अपनी महती भूमिका अदा करना आज की जरूरत है। चिकित्सा मंत्री शनिवार को चूरू जिला मुख्यालय पर नेचर पार्क में वन विभाग द्वारा आयोजित …

Read More »

ओएनजीसी इंजीनियर 6 लाख की बाइक चोरी में गिरफ्तार

हैदराबाद, 5 सितंबर (आईएएनएस)। ओएनजीसी लिमिटेड में सहायक कार्यकारी इंजीनियर को चार दिन पहले यहां एक शो रूम से हर्ले डेविडसन बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आईआईटी से स्नातक तोरलापति किरन को महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार किया गया। उसे शनिवार को हैदराबाद लाया गया। हैदराबाद के बंजारा हिल्स शोरूम से किरन …

Read More »

शीना हत्याकांड : रिबेरो मीडिया ट्रायल के खिलाफ

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व पुलिस प्रमुख और राजनयिक जूलियो रिबेरो ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शीना हत्याकांड में चल रहे मीडिया ट्रायल बंद करने का आग्रह किया है। मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह को गुरुवार को लिखे पत्र में 86 वर्षीय रिबेरो ने अखबारों एवं चैनलों की सुर्खियां बने शीना हत्याकांड में मीडिया ट्रायल बंद करने के लिए निर्देश …

Read More »

राजस्थान : शिक्षक दिवस पर 43 शिक्षक सम्मानित

जयपुर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में शनिवार को बिड़ला सभागार में 43 शिक्षकों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कल्याण सिंह, शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी एवं विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. बी.एल. चौधरी ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह …

Read More »

पूर्वसैनिक ओआरओपी से अंतत: संतुष्ट

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की परिभाषा को लेकर सरकार और पूर्वसैनिकों के बीच का मतभेद, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और पूर्वसैनिकों के प्रतिनिधियों के बीच हुई एक बैठक के बाद अंतत: शनिवार को सुलझ गया। नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की परिभाषा को लेकर सरकार और पूर्वसैनिकों के बीच का …

Read More »

राजस्थान : बुजुर्गो को तीर्थाटन कराने की तैयारी शुरू

जयपुर, 5 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में वरिष्ठजनों को तीर्थयात्रा कराने की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजना को कार्यरूप देने के लिए शनिवार को राजमसंद जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंत्री किरण माहेश्वरी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें 7 सितंबर से आवेदन भरवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। तीर्थयात्रा योजना की प्रभारी मंत्री किरण के साथ बैठक में राजमसंद जिला कलक्टर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493