विश्व

मिस्र सेना ने गलती से 12 मेक्सिकन, मिस्रवासियों को मारा

काहिरा, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के सुरक्षा बलों ने गलती से मिस्र और मेक्सिको के 12 लोगों को पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र में मार दिया। ‘अल अहराम’ की रपट के अनुसार, मिस्र के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को बताया, “पुलिस और सेना का एक संयुक्त दल अल-वाहत के पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों का पीछा कर रहा था। इसी …

Read More »

कैमरन ने किया लेबनानी शरणार्थी शिविर का दौरा

बेरूत, 14 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डैविड कैमरन ने अपनी पहली लेबनान यात्रा के दौरान शरणार्थी शिविर का दौरा किया। मीडिया में मंगलवार को जारी एक खबर में यह सूचना दी गई। बीबीसी की खबर के मुताबिक, कैमरान ने बेक्का घाटी में एक परिवार से मुलाकात की, जिन्हें ब्रिटेन ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं यहां आकर शरणार्थियों …

Read More »

इस्लामी कार्यक्रम से 2 अर्धनग्न महिलाओं को जबरन निकाला

पेरिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी के पास पोनटोआएज में एक इस्लामी कार्यक्रम में घुस आईं दो महिलाओं को बलपूर्वक खींचकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। पेरिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी के पास पोनटोआएज में एक इस्लामी कार्यक्रम में घुस आईं दो महिलाओं को बलपूर्वक खींचकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। मीडिया की रपट के …

Read More »

तिआनजिन विस्फोटों में क्षतिग्रस्त रेल स्टेशन का पुनर्निर्माण

तिआनजिन बिन्हाई मास ट्रांजिट डेवलपमेंट कंपनी लि. ने सोमवार को कहा कि नंबर नौ लाइट रेल पारगमन लाइन के नए डोंगहेलू स्टॉप का निर्माण वास्तविक स्थल पर किया जाएगा। अभी इसके डिजाइन पर काम किया जा रहा है। लाइट रेल लाइन का संचालन करने वाली कंपनी से जुड़े सूत्र ने कहा कि इन विस्फोटों में पांच मंजिला इमारत नष्ट हो …

Read More »

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के नेतृत्व को चुनौती

कैनबरा, 14 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी अबोट के नेतृत्व को वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मलकॉम टर्नबुल ने चुनौती दी है। एबीसी की खबर के अनुसार, टर्नबुल ने सोमवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, इसे नेतृत्व में बदलाव के लिए दबाव बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। टर्नबुल ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर …

Read More »

चीन की सीएमआईएफएल कंपनी एयरबस से 100 हेलीकॉप्टर खरीदेगी

समझौते के तहत 10 एयरबस हेलीकॉप्टरों का पहला जत्था 2016 तक चीन को सौंप दिया जाएगा। सीएमआईएफएल ने तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय हेलीकॉप्टर प्रदर्शनी के दौरान इस सौदे की पुष्टि की। इस एक्सपो का आयोजन चीन के तिआनजिन में नौ सितम्बर से 13 सितम्बर के बीच किया गया। सीएमआईएफएल चीन की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक चाइना मिनशेंग इन्वेस्टमेंट …

Read More »

चीन के विश्वविद्यालय में छात्रों को लॉटरी से दिया जा रहा विषय

समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ के मुताबिक, आठ सितम्बर की शाम दक्षिण चीन के विश्वविद्यालय का सभागार खचाखच भरा हुआ था। यहां हजारों की संख्या में छात्र लॉटरी के जरिए अपने मुख्य विषय लेने के लिए कतार में लगे थे। स्कूल के एक प्रशासनिक अधिकारी लू किंगहुआ ने कहा, “हम यह कदम उठाने के लिए मजबूर थे। मुख्य विषय अगर छात्रों …

Read More »

बैंकॉक बम विस्फोट : 3 महिलाएं हिरासत में

बैंकॉक, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बम निरोधक पुलिस और फोरेंसिक अधिकारियों की टीम ने बैंकॉक बम धमाके के संबंध में डॉरमेटरी पर छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। ‘बैंकॉक पोस्ट’ की रपट के मुताबिक, मेट्रोपोलिटन पुलिस ब्यूरो के प्रमुख श्रीवारा रंगसीप्रामानुकुल ने कहा डिन डाएंग डॉरमेटरी में रहने वाले किरायेदारों का इरावन मंदिर विस्फोट और सथोर्न घाट विस्फोट से संबंध …

Read More »

चीन का अरब देशों के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर जोर

इस एक्सपो के दौरान चीन ने अरब देशों के साथ नए उत्पादों के निर्माण की दिशा में सहयोग बढ़ाने के लिए निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र में एक प्रौद्योगिकी स्थानांतरण केंद्र की स्थापना की। इस एक्सपो के दौरान उपग्रहों, दूरसंचार और कृषि प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए कुल 11 द्विपक्षीय समझौते हुए, जबकि अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा जारी है। …

Read More »

अफगानिस्तान में 10 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान के खिलाफ चलाए गए अभियान में सोमवार को 10 आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, प्रांतीय प्रवक्ता मोहम्मद रसूल जाजाई ने कहा, “सोमवार को मूसा काला जिले में चलाए गए अभियान में अब तक 10 आतंकवादी मारे गए और छह अन्य घायल हुए।” अधिकारी ने कहा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493