Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान का बयान- कांग्रेस आई तो जबलपुर का विकास रुकेगा | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राजनीति » जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान का बयान- कांग्रेस आई तो जबलपुर का विकास रुकेगा

जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान का बयान- कांग्रेस आई तो जबलपुर का विकास रुकेगा

June 18, 2022 9:34 pm by: Category: राजनीति Comments Off on जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान का बयान- कांग्रेस आई तो जबलपुर का विकास रुकेगा A+ / A-

जबलपुर– भाजपा के महापौर प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार के समर्थन में आवेदन के पश्चात सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर का विकास भाजपा की देन है। जबलपुर को संवारने वाले नेता यहां एकजुट हैं। जो एक बार फिर जनता से आशीर्वाद लेने आए है। मुख्यमंत्री ने कहा जबलपुर विकास की लंबी उड़ान भरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस आई तो जबलपुर का विकास रुकेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को भ्रम फैलाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मायावी लोग है। कमलनाथ की सरकार के 15 माह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन 15 माह में कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया। संबल योजना से गरीबों के नाम काट दिए। संबल योजना बंद कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता न करे शिवराज सिंह चौहान की सरकार है संबल से जिनके नाम काटे गए हैं वे सभी दोबारा जुडेंगे। जबलपुर को संवारने में भाजपा का ही हाथ है। भाजपा ने ही जबलपुर को कस्बे से महानगर बनाया है।

जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान का बयान- कांग्रेस आई तो जबलपुर का विकास रुकेगा Reviewed by on . जबलपुर- भाजपा के महापौर प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार के समर्थन में आवेदन के पश्चात सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर का विकास भाजप जबलपुर- भाजपा के महापौर प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार के समर्थन में आवेदन के पश्चात सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर का विकास भाजप Rating: 0
scroll to top