Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 स्पेन के शाही परिवार में कोविड-19 से पहली मौत, राजकुमारी मारिया चल बसीं | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » विश्व » स्पेन के शाही परिवार में कोविड-19 से पहली मौत, राजकुमारी मारिया चल बसीं

स्पेन के शाही परिवार में कोविड-19 से पहली मौत, राजकुमारी मारिया चल बसीं

March 29, 2020 5:54 pm by: Category: विश्व Comments Off on स्पेन के शाही परिवार में कोविड-19 से पहली मौत, राजकुमारी मारिया चल बसीं A+ / A-

लंदन, 29 मार्च-स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस वायरस से शाही परिवार के किसी सदस्य की यह पहली मौत है। लंदन के मेट्रो अखबार ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि स्पेन के राजा फेलिप छठे की चचेरी बहन राजकुमारी का शुक्रवार को पेरिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

उनके छोटे भाई व बॉर्बन-परमा के प्रिंस सिक्स्टस हेनरी ने उनके निधन की घोषणा की। वहीं स्पेन में वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5982 हो गई है, जो इटली में मरने वालों की संख्या (10,023) के बाद दूसरी सबसे अधिक संख्या है।

बॉर्बन-परमा रॉयल फैमिली की राजकुमारी मारिया टेरेसा का जन्म 28 जुलाई, 1933 को पेरिस में हुआ था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स प्रिंस का भी कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है।

हालांकि बीते सप्ताह एक प्रवक्ता ने बताया था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

स्पेन के शाही परिवार में कोविड-19 से पहली मौत, राजकुमारी मारिया चल बसीं Reviewed by on . लंदन, 29 मार्च-स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस वायरस से शाही परिवार के किसी सदस्य की लंदन, 29 मार्च-स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस वायरस से शाही परिवार के किसी सदस्य की Rating: 0
scroll to top