Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना

राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए।

राजनाथ ने ट्वीट कर बताया, “असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हो रहा हूं।”

असम के 21 जिलों में बाढ़ की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित नागौन, मोरीगांव और काजीरंगा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

वह मोरीगांव जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए भगतगांव शिविर का भी दौरा करेंगे और शनिवार शाम को दिल्ली लौटने से पहले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना Reviewed by on . नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए।राजनाथ ने ट्वीट कर बताया नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए।राजनाथ ने ट्वीट कर बताया Rating:
scroll to top