खेल

मई में गुप्त मतदान से स्वतंत्र अध्यक्ष का चुनाव करेगा आईसीसी

दुबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फैसला किया है कि वह मई में गुप्त मतदान के जरिए अध्यक्ष का चुनाव करेगा और नए अध्यक्ष की स्थिति स्वतंत्र होगी। आईसीसी के मुताबिक उसे किसी भी बोर्ड, राष्ट्रीय या प्रांतीय पद से जुड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आईसीसी ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह बात कही। …

Read More »

मलेशियाई राजकुमार ने एसी मिलान खरीदने की खबरों को नकारा

कुआलालम्पुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया के राजघराने के एक सदस्य ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वह इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब एसी मिलान को खरीद रहे हैं। इससे पहले, हालांकि खबर आई थी कि राजकुमार ने सात बार के यूरोपीयन क्लब को खरीदने में रुचि दिखाई है। सोशल नेटवर्क पर जारी अपने …

Read More »

पाकिस्तान को दिन-रात के टेस्ट की मेजबानी की उम्मीद

लाहौर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान को उम्मीद है कि वह इस साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के साथ दिन-रात के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के साथ होने वाली सीरीज के बाद दिसम्बर में आस्ट्रेलिया के साथ दिन-रात का टेस्ट खेलना है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा है कि उनकी टीम दिन-रात के टेस्ट …

Read More »

डोपिंग आरोपों के बाद नडाल ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

मेड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने स्पष्ट कर दिया है कि उन पर प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल के आरोप के मामले को आगे बढ़ाने के लिए वह फ्रांस की पूर्व खेल मंत्री रोजलीन बैचेलोट के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नडाल के नौंवी बार बार्सिलोना खिताब जीतने के बाद सोमवार …

Read More »

डार्टमंड के साथ डिफेंडर मार्सेल का अनुबंध बढ़ा

डॉर्टमंड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। डिफेंडर मार्सेल श्मेल्जर ने जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरुसिया डार्टमंड के साथ अपने अनुबंध को बढ़ा दिया है। मार्सेल ने तय समय से पहले ही अपने अनुबंध का विस्तार किया है, जो 2021 तक रहेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का डार्टमंड के साथ अनुबंध 2017 में पूरा होना था, लेकिन सोमवार …

Read More »

चैम्पियंस लीग : एटलेटिको-बायर्न मैच में रेफरी होंगे क्लेटरबर्ग

मेड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के मार्क क्लेटरबर्ग को बुधवार को एटलेटिको मेड्रिड और बायर्न म्यूनिख के बीच होने वाले चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल मैच के लिए रेफरी नियुक्त किया गया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 1975 में जन्मे क्लेटरबर्ग को 2006 में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी का दर्जा मिला था। वह इससे पहले बायर्न और एटलेटिको के मैचों में रेफरी की …

Read More »

मुस्ताफिजुर को चोट से बचाएगा बीसीबी

ढाका, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को चोट से बचाने का फैसला किया है। बीसीबी प्रमुख नजमुल हसन ने कहा है कि मुस्ताफिजुर को चोट से मुक्त और स्वस्थ रखना बीसीबी की प्राथमिकता है। युवा पेसर को टी-20 विश्व कप के बाद बहुत कम आराम मिला है और वह इन दिनों …

Read More »

रियो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेंगे गोल्फ मास्टर्स चैम्पियन श्वार्टजेल

जोहांसबर्ग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व मास्टर्स चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के कार्ल श्वार्टजेल ने इस साल रियो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। श्वार्टजेल ने सोमवार को यह फैसला किया। वह चौथे ऐसे मेजर चैम्पियन हैं, जिन्होंने रियो से खुद को दूर रखने का फैसला किया है। बीते सप्ताह, श्वार्टजेल के हमवतन लुइस ओस्थुइजेन ने भी रियो में …

Read More »

वेनेजुएला ने रियो ओलम्पिक के 65 सीट हासिल किए

काराकास, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। वेनेजुएला ने इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए 65 टिकट हासिल कर लिए हैं। सबसे ताजा सीट पहलवान प्रेडो केबालोस ने हासिल किया है। केबालोस ने मंगोलिया में जारी ओलम्पिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक हासिल किया। मंगोरिया में महिला पहलवान मारिया एकोस्टा ने भी ओलम्पिक का टिकट हासिल किया। मारिया …

Read More »

वूल्फ्सबर्ग ने स्ट्राइकर बेंडनर का करार खत्म किया

बर्लिन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब वूल्फ्सबर्ग ने अपने स्ट्राइकर निकलास बेंडनर का करार खत्म कर दिया है। क्लब ने कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से बेंडनर का करार खत्म कर रहा है। क्लब ने कहा कि बेंडनर और वह एक दूसरे से संतुष्ट नहीं हैं। डेनमार्क के बेंडनर ने 2014 में फ्री-एजेंट के तौर पर वूल्फ्बर्ग के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493