वाशिंगटन, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में कम रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा कि अगस्त में अमेरिका का औद्योगिक उत्पादन 0.4 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 0.9 फीसदी अधिक रहा था। आलोच्य अवधि में विनिर्माण उत्पादन 0.5 फीसदी कम रहा, जो जुलाई में 0.9 फीसदी अधिक था। …
Read More »व्यापार
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी
मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 159.33 अंकों की तेजी के साथ 25,865.26 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 42.80 अंकों की तेजी के साथ 7,871.90 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर …
Read More »डीएमआरसी घटाएगी एयरपोर्ट एक्सप्रेस का किराया
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस का किराया 50 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है। नया किराया 18 सितंबर से लागू होगा। संशोधित किराया संरचना के तहत एयरपोर्ट एक्सप्रेस का न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा, जो पहले 20 रुपये था। अधिकतम किराया 60 रुपये होगा, …
Read More »विस्तार ने दुबई में बिक्री कार्यालय खोला
दुबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। विमानन कंपनी विस्तार ने मंगलवार को दुबई में एक बिक्री कार्यालय खोला, जो कंपनी का विदेश में पहला बिक्री कार्यालय है। इस कार्यालय के लिए कंपनी ने शराफ ट्रैवल्स एलएलसी को अपना जनरल सेल्स एजेंट (जीएसए) बनाया है। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गियाम मिंग तोह ने यहां एक बयान में कहा, “इन बाजारों में शराफ …
Read More »देश का निर्यात 21 फीसदी घटा
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। देश का व्यापारिक निर्यात अगस्त में साल-दर-साल आधार पर 20.66 फीसदी घटकर 21.27 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 26.80 अरब डॉलर था। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, अगस्त में आयात साल-दर-साल आधार पर 9.55 फीसदी घटकर …
Read More »मारुति सुजुकी के शेयरों में चौथाई फीसदी तेजी
चेन्नई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेशी निवेशकों को कंपनी में 40 फीसदी तक निवेश करने की अनुमति देने के बाद कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के शेयरों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई)/पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (आरएफपीआई)/ योग्य विदेशी निवेशक (क्यूएफआई) पोर्टफोलियो निवेश योजना (पीआईएस) के तहत मारुति …
Read More »नाल्को को ओडिशा में 2 कोयला ब्लॉक मिले
भुवनेश्वर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने मंगलवार को कहा कि उसे ओडिशा के अंगुल जिले में स्थिति उत्कल डी और उत्कल ई कोयला ब्लॉक मिला है, जहां कंपनी की 4.6 लाख टन क्षमता वाला एल्यूमीनियम स्मेल्टर और 1,200 मेगावाट क्षमता वाला कैप्टिव बिजली संयंत्र मौजूद है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टी.के. चांद ने एक …
Read More »फ्रीचार्ज ने डिजिटल वॉलेट लांच किया
बेंगलुरू, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। स्नैपडील की सहायक कंपनी फ्रीचार्ज ने मंगलवार को यस बैंक की साझेदारी में एक डिजिटल वॉलेट लांच किया। स्नैपडील ने इसी वर्ष के शुरू में फ्रीचार्ज का अधिग्रहण किया था। नए वॉलेट से पेटीएम के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है। फ्रीचार्ज के सह-संस्थापक कुणाल बहल ने कहा, “फ्रीचार्ज डिजिटल वॉलेट सेवा लांच करने के साथ …
Read More »‘डिस्कॉम के कर्ज समस्या पर केंद्र, राज्य मिलकर काम कर रहे हैं’
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के भारी भरकम कर्ज का स्थायी समाधान करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। यह बात मंगलवार को केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने कही। गोयल ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बायोगैस सम्मेलन के इतर मौके पर कहा, “(राज्यों के मुख्य सचिवों के …
Read More »शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक नीचे (राउंडअप)
मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 150.77 अंकों की गिरावट के साथ 25,705.93 पर और निफ्टी 43.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,829.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.64 अंकों की तेजी के साथ 25,908.34 पर खुला …
Read More »
dharmpath.com dharmpath