जम्मू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने कश्मीर में पिछले दो सप्ताह में 10 अलगाववादी गुरिल्लाओं को मार गिराया है। इस दौरान इस बात का भी खास ध्यान रखा गया कि इन विभिन्न अभियानों में कोई भी असैनिक हताहत न हो। उधमपुर स्थित सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय के प्रवक्ता एस. डी. गोस्वामी ने यहां आईएएनएस को बताया, “दुर्गम मौसमी …
Read More »भारत
सियाचिन से सैनिकों की वापसी से पर्रिकर का इंकार
विशाखापत्तनम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सियाचिन ग्लेशियर में हाल ही में हुए एक हिमस्खलन में 10 सैनिकों की मौत को दुखद बताते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि दुनिया की इस सबसे ऊंचे रण क्षेत्र से जवानों को वापस बुलाना समस्या का समाधान नहीं है। सियाचिन ग्लेशियर से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने से संबंधित मांगों का जिक्र करते हुए …
Read More »बीएसएफ ने 4 तस्करों को मार गिराया, 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त
फिरोजपुर (पंजाब), 7 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरन सेक्टर में चार तस्करों को मार गिराया। इनमें से दो तस्कर पाकिस्तान के थे। अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने गोला बारूद व हथियारों के अलावा करीब 10 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की। चंडीगढ़ से करीब 100 किलोमीटर …
Read More »वेतन आयोग संबंधित चिंताएं दूर करेगी सरकार : पर्रिकर
विशाखापत्तनम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि सरकार ने सातवें वेतन आयोग को लेकर सशस्त्र बलों के अभ्यावेदनों का अध्ययन किया है और उनकी चिंताएं दूर की जाएंगी। पर्रिकर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन’ से अलग संवाददाताओं से कहा, “मैंने तीनों सेना प्रमुखों से बात की है और सैनिकों की चिंताओं पर चर्चा की। उनकी चिंताएं …
Read More »गुलाम अली लखनऊ महोत्सव में आज करेंगे परफॉर्म
लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गजल उस्ताद गुलाम अली रविवार रात लखनऊ महोत्सव में परफॉर्म करने जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गुलाम अली शनिवार देर शाम उत्तर प्रदेश पहुंचे। वह यहां चार महीनों बाद आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण-पंथी समूहों के भारत में पाकिस्तानी कलाकारों की …
Read More »मप्र : तेंदूपत्ता संग्राहकों से भरी बस पलटी, व्यक्ति की मौत, 51 घायल
विदिशा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को तेंदूपत्ता संग्राहकों और वन समितियों के महासम्मेलन में शामिल होने जा रहे सागर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों की बस विदिशा जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 51 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से …
Read More »ओडिशा : मोदी ने एनआईएसईआर परिसर का उद्घाटन किया, नवाचार पर जोर
भुवनेश्वर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रविवार को कहा कि हर क्षेत्र में नवाचार की जरूरत है और देश के युवा वैज्ञानिकों को सौर ऊर्जा के दोहन की चुनौती से निपटना चाहिए। मोदी इस वक्त ओडिशा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) के स्थायी परिसर के …
Read More »अक्षय, कंगना आईएफआर के ब्रांड एंबेसडर नहीं : पíरकर
विशाखापत्तनम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को स्पष्ट किया कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री कंगना रणौत ‘इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफआर)’ के ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं। ‘इंटरनेशनल मैरीटाइम कांफ्रेंस’ के मौके पर पर्रिकर ने संवाददाताओं को बताया कि इन दोनों कलाकारों के साथ इस बाबत कोई करार नहीं किया गया था और वे केवल एक …
Read More »मनाली के करीब पहाड़ों में बर्फबारी
शिमला, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य के चर्चित पर्यटन स्थल मनाली में रविवार को बर्फबारी हुई। राज्य की राजधानी शिमला बर्फबारी से अछूती रही। मनाली से ऊपर की पहाड़ियों जैसे गुलाबा, सोलांग और कोठी में रविवार तड़के से सामान्य हिमपात देखा गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी शिमला और कुफरी व मशोबरा जैसी जगहों पर बारिश हुई। शिमला …
Read More »दलाई लामा ने ताइवान भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई
धर्मशाला, 7 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने रविवार को ताइवान में आए भूकंप से मची तबाही पर गहरी संवेदना जताई और राहत व पुनर्वास कार्य के लिए धन का योगदान दिया। ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जिउ को भेजे एक पत्र में दलाई लामा ने भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और …
Read More »
dharmpath.com dharmpath