भारत

‘आप’ के विदेशी चंदे की सीबीआई जांच कराने की अर्जी खारिज

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) को विदेश से मिलने वाले चंदों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि ये आर्थिक सहयोग विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) का उल्लंघन कर हासिल किए …

Read More »

चिटफंड घोटाला : प्रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली अफसर से पूछताछ की

कोलकाता, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रोज वैली ग्रुप की उच्च अधिकारी सीमा सिंह से गुरुवार को पूछताछ की। इस कंपनी पर गैरकानूनी रूप से लोगों का पैसा जमा करने का आरोप है। कोलकाता, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) …

Read More »

मप्र के सभी कॉलेज में एनसीसी यूनिट होगी

भोपाल, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सभी कालेज में एऩ सी़ सी़ यूनिट स्थापित की जाए। यह निर्देश उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए। गुप्ता ने इस बैठक में कहा कि सभी कलेज में बाउण्ड्री वाल प्राथमिकता से बनवाई जाए। इसके साथ ही सभी नव-निर्मित छात्रावास शीघ्र …

Read More »

आंध्र प्रदेश : पुलिस हिरासत से छूटे पार्षद ने खुदकुशी की

हैदराबाद, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के चित्तूर शहर में गुरुवार को एक पार्षद ने खुदकुशी कर ली। पार्षद से पुलिस ने एक दिन पहले एक महिला महापौर व उसके पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पार्षद शिवप्रसाद रेड्डी (46) गुरुवार सुबह ही पुलिस हिरासत से घर लौटे थे और उसके बाद खुदकुशी कर ली। …

Read More »

जबलपुर आयुध फैक्टरी में बमों के जखीरे पर रक्षा मंत्रालय को नोटिस

नई दिल्ली/जबलपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित आयुध फैक्टरी खमरिया (ओएफ के) में जमा हजारों अनुपयोगी (रिजेक्ट) और बिना चले (अनएक्सप्लोडेड) बमों को खतरनाक बताए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। मानवाधिकार आयोग के जस्टिस डी. मुरुगेसन …

Read More »

पूर्व माकपा सांसद नुरुल हुदा का निधन

कोलकाता, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व सांसद नुरुल हुदा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। हुदा को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा था और तब से वह कोमा में थे। उन्हें रूबी अस्पताल में एक हफ्ते पहले ब्रोंकाइटिस से पीड़ित होने के कारण भर्ती कराया गया था। माकपा की केंद्रीय …

Read More »

इस्तीफा दें जेटली या बर्खास्त किया जाए : केजरीवाल

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस्तीफा देना ही होगा या फिर उन पर लगे ‘गंभीर आरोपों’ को देखते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए। अरविंद ने ट्वीट किया, “क्या जेटली द्वारा मीडिया के सामने आरोपों से इनकार किए जाने को ही अंतिम सच माना जा …

Read More »

गोरखपुर में एम्स बनाए केंद्र, हम मदद करेंगे : अखिलेश

गोरखपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को पूर्वाचल के गोरखपुर में 147 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वाचल में एम्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार आगे बढ़े, उप्र सरकार हर मदद को तैयार है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के मैदान में लोगों को …

Read More »

उप्र : दबंगों ने किया दलित पर हमला, मुकदमा दर्ज

टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलारी निवासी घनेंद्र पुत्र डालचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के अंदर था। इसी दौरान कुछ दबंग आए और गाली-गलौज करते हुए उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके पिता पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। …

Read More »

बिहार : 75 वर्षीय प्रेमी ने 35 साल की प्रेमिका से रचाई शादी

समस्तीपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रेम करने की कोई उम्र नहीं होती, इसका ताजा उदाहरण बिहार में सामना आया है। समस्तीपुर के विद्यापति धाम मंदिर में 75 वर्षीय एक प्रेमी अपनी 35 वर्षीया प्रेमिका के साथ परिणय-सूत्र में बंध गए। पुलिस के अनुसार, जोड़ा बजार निवासी रामचंद्र पासवान का देसरी गांव की रहने वाली मंधाता देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493