भारत

मणि भी झूठ पकड़ने वाली मशीन का सामना करें : माकपा

तिरुवनंतपुरम, 25 मई (आईएएनएस)। केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने वित्तमंत्री के.एम. मणि पर बार मालिकों से रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। माकपा ने सोमवार को कहा कि मणि को भी लाइडिटेक्टर परीक्षण से गुजरना चाहिए। माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने कहा कि यदि मणि इस्तीफा नहीं देते हैं, तो केरल …

Read More »

छत्तीसगढ़ : 3 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द, हजारों हुए बेरोजगार

कोयला ब्लॉक नीलामी के बाद सरकार ने कंपनियों के आपस में मिलकर बोली लगाने का हवाला देते हुए तमनार क्षेत्र के तीन कोयला ब्लॉकों का आवंटन रद्द कर इन्हें सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया को सौंप दिया। गारे पल्मा-4 के कोयला ब्लॉकों-दो और तीन को कोल इंडिया ने अपनी सहायक कंपनी एसईसीएल को सौंप दिया है। एक अप्रैल से उत्पादन …

Read More »

कश्मीर : अलगाववादी मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। कश्मीर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अलगाववादी गुरिल्ला हमलावर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अलगाववादियों ने कुलगाम जिले के कांजिकुल्ला कोकरगुंड (यारीपोरा) इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद सुरक्षा …

Read More »

बंगाल : मंत्री ने सुरक्षाकर्मी से बंधवाए जूते के फीते

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के योजना मंत्री रछपाल सिंह सोमवार को उस समय विवादों में घिर गए, जब सचिवालय में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा उनके जूते के फीते बांधे जाने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। सिंह, तारकेश्वर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं। उन्हें इस वीडियो के जारी होने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा …

Read More »

जिनके बुरे दिन आए हैं, उनके अच्छे दिन की गारंटी नहीं : प्रधानमंत्री (लीड-1)

मथुरा, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में आयोजित जनकल्याण रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बुरे दिन गए या नहीं? आगे कहा, “अब जिनके बुरे दिन आए हैं, वे चीख रहे हैं और चिल्ला रहे …

Read More »

रेल मंत्री प्रभु मंगलवार को विदिशा में

भोपाल, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु एक दिवसीय प्रवास पर 26 मई को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आ रहे हैं, वे यहां ‘डीजल लोकोमोटिव के ट्रैक्शन ऑल्टरनेटर कारखाने’ का शिलान्यास करेंगे। विदिशा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संसदीय क्षेत्र है। पश्चिम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक कार्यालय जबलपुर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया …

Read More »

दीनदयाल धाम से प्रेरणा लेने की जरूरत : प्रधानमंत्री

मथुरा (दीनदयाल धाम), 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पं. दीनदयाल धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के आदर्शो से प्रेरणा लेकर ही कई योजनाओं की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर पंडित जी ने सादगी में जीवन बिताया, वह धाम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। …

Read More »

बिहार : 2 लाख रुपये के फर्जी नोट के साथ 2 गिरफ्तार

पटना, 25 मई (आईएएनएस)। जाली नोट छापने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को पटना में दो लाख रुपये के जाली नोट और प्रिंटिंग मशीन के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने कहा कि आरोपी शैलेंद्र कुमार एवं सुदर्शन मिश्रा को उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार …

Read More »

इंदिरा जयसिंह भी आप के समर्थन में

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उप-राज्यपाल के बीच नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी करने के मामले में वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने केजरीवाल सरकार का समर्थन किया है। केंद्र ने अपनी अधिसूचना में उप-राज्यपाल के अधिकारों का उल्लेख करते हुए कहा है …

Read More »

तेलंगाना में 6 बच्चे कुंड में डूबे

हैदराबाद, 25 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर जिले में सोमवार को छह बच्चों की एक कुंड में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब आठ से 13 साल की उम्र के बीच के छह लड़के करीमनगर की सीमा पर स्थित पद्मनगर के पास निचले मनैर बांध (एएमडी) पर मौजूद कुंड में नहाने गए। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493